मंडूकासन नाम संस्कृत से आया है: "मंडूका" का अर्थ है । मेंढक और "आसन" का अर्थ है मुद्रा। अंतिम स्थिति मेंढक की स्थिति से मिलती जुलती है। "यह एक गहरी कूल्हे खोलने वाला और लचीलापन और ताकत बढ़ाने के लिए एक शक्तिशाली मुद्रा है। मेंढक मुद्रा वार्म-अप के बाद आपके योग अभ्यास में शामिल करने के लिए एक उत्कृष्ट व्यायाम है," योग विशेषज्ञ कहते हैं ।
मंडूकासन करने का तरीकाः-
सबसे पहले योगा मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं ।
अब दोनों हाथों की मुट्ठी बंद करके अंगूठे बाहर की तरफ़ रखें ।
मुठ्ठी को नाभि चक्र और जांघ के पास ले जाएं ।
मुठ्ठी को इस तरह दबाव बनाएं कि मुठ्ठी खड़ी हो और अंगूठे अंदर की तरफ़ हों ।
गहरी सांस लें और छोड़ते हुए आगे झुकें ।
कोशिश करें कि छाती आपकी जांघों पर टिक जाए ।
आगे झुकते समय यह भी ध्यान रखें कि नाभि पर ज़्यादा से ज़्यादा दबाव पड़े ।
अपना सिर और गर्दन सीधी रखें ।
धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें ।
कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद वापस वज्रासन में आ जाएं ।
शुरुआत में इसे 3 से 5 बार करें और फिर धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ा दें ।
मंडूकासन या फ़्रॉग पोज़ के कई फ़ायदे हैं:-
यह आसन करने से पेट की मांसपेशियां मज़बूत होती हैं और बैली फैट कम होता है ।
पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, कब्ज़, और अपच से राहत मिलती है ।
डायबिटीज़ के मरीज़ों को फ़ायदा मिलता है ।
यह पैंक्रियाज़ को उत्तेजित करता है और डायबिटीज़ को कंट्रोल करने में मदद करता है ।
मंडूकासन करने से शरीर में लचीलापन आता है ।
यह आसन करने से पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है ।
यह आसन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है ।
यह आसन करने से किडनी और लीवर सही तरीके से काम करता है ।
यह आसन करने से पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत मिलती है ।
यह आसन करने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है ।
मंडूकासन से जुड़ी कुछ सावधानियांः-
पेट संबंधी कोई गंभीर रोग हो, तो यह आसन न करें ।
स्लिप डिस्क, ऑस्टियोपॉरोसिस और कमर दर्द के रोगी यह आसन किसी योग चिकित्सक से पूछकर ही करें ।
पीठ में दर्द है, तो इस आसन को करने से परहेज़ करें ।
मंडूकासन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए :-
अगर आपको पीठ में दर्द है, तो इस आसन को करने से बचना चाहिए ।
अगर पेट में कोई बीमारी है या ऑपरेशन हुआ है, तो इस आसन को न करें ।
नाभि की समस्या होने पर भी ये आसन नहीं करना चाहिए ।
घुटनों या जोड़ों में बहुत ज़्यादा दर्द है, तो मंडूकासन करने से बचें ।
गर्भवती महिलाओं को इस आसन का अभ्यास करने से बचना चाहिए ।
टखने या घुटने में चोट लगने वाले या सर्जरी से ठीक होने वाले लोगों को इस आसन को करने के लिए डॉक्टर की अनुमति मिलने तक इंतज़ार करना चाहिए ।
दिल की बीमारियों से ग्रस्त महिलाओं को यह आसन नहीं करना चाहिए ।
इसे करते समय घुटनों पर ज़्यादा प्रेशर देने से बचें ।
Post a Comment