पश्चिमोत्तानासन शब्द संस्कृत के मूल शब्दों से बना है “पश्चिम” जिसका अर्थ है “पीछे” या “पश्चिम दिशा”, और “तीव्र खिंचाव” है और आसन जिसका अर्थ है “बैठने का तरीका”। इसका सम्पूर्ण मतलब इस आसन में बैठ कर शरीर के बीच के हिस्से में तीव्र खिंचाव पैदा करना है ताकि शरीर की ऊर्जा को नियंत्रित किया जा सके।
यह आसन शिव संहिता में भी वर्णित है और साथ ही अष्टांग श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है।
हठ योगियों द्वारा यह आसन शरीर में ऊर्जा के बहाव को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
पश्चिमोत्तानासन व्यक्ति की lower back (कमर का निचला हिस्सा) के लिए रामबाण योगासन है। इस आसन के नियमित अभ्यास से कमर के निचले हिस्से में दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन इसका सिर्फ यही एक फायदा नहीं है।
नामकरण Naming
पृष्ठभाग को ताना जाता हैं इसलिए इसको पश्चिमोत्तानासन कहा जाता हैं ।
Learn the correct way to do Paschimottanasana??
पश्चिमोत्तानासन करने का सही तरीका जाने ??
दोनों पैरों को मिलाकर सामने की ओर फैला कर बैठे ।
दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे को पकड़ लेते हैं तथा सिर को घुटनों से स्पर्श करते हैं । दोनों कोहनियां जमीन से स्पर्श करनी चाहिए । कुछ देर इसी स्थिति में रुके फिर वापस आ जाए ।
How to breathe while doing Paschimottanasana?
पश्चिमोत्तानासन करते समय सांस कैसे लें?
दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए वह अपने शरीर को खींचते हुए सांस अंदर लेता है।और जब आप अपने शरीर को नीचे की ओर झुकाते हैं, तो आप साँस छोड़ते हैं।
Benefits of Paschimottanasana ?
पश्चिमोत्तानासन के लाभ ?
- इस आसन से प्राण का सुषुम्ना नाड़ी में संचार होता है।
- जठराग्नि प्रदीप्त होती है।
- डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभदायक है।
- यह कब्ज, अजीर्ण तथा शुक्र दौर्बल्य को दूर करता है तथा साइटिका होने की संभावना को टालता है।
- पेट व कमर में लचीलापन आता है।
- मोटापे को घटाता है।
- मूत्र तथा प्रजनन संस्थान के रोगों को दूर करने में सहायक है।
- स्त्रियों के लिए बहुत अधिक लाभदायक है।
- यह बुद्धि को बढ़ाता है।
Precautions while doing Paschimottanasana ?
पश्चिमोत्तानासन करते समय सावधानियां ?
- आसन करते समय झटके से कुछ नहीं करना चाहिए।
- उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और स्पॉन्डिलाइटिस से पीड़ित व्यक्ति को यह नहीं करना चाहिए।
- स्लिप डिस्क, रीढ़ संबंधी समस्या और पीठ में अल्सर होने पर क्या नहीं करना चाहिए?
Post a Comment