If you want to avoid the poison of adulteration, then use pure and aromatic home-made spices... ( मिलावट के जहर से बचना चाहते हैं तो घर में बने शुद्ध और खुशबूदार मसालों का उपयोग कीजिए...)

मिलावट के जहर से बचना चाहते हैं तो घर में बने शुद्ध और खुशबूदार मसालों का उपयोग कीजिए... 

खड़े मसालों से घर में बनाईये गरम मसाला जो सब्जियों और ग्रेवी के स्वाद को सौ गुना बढ़ा दे ।



गरम मसाला सामग्री

धनिया साबुत 40 ग्राम (5 टेबल स्पून)

जीरा 20 ग्राम (3 टेबल स्पून)

काली मिर्च- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)

बड़ी इलायची - 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)

शाही जीरा - 20 ग्राम (3 टेबल स्पून)

दालचीनी - 10 ग्राम या 8 से 10 टुकड़े (1 इंच)

पत्थर फूल -5 ग्राम (1 टेबल स्पून)

तेजपत्ते - 5-6

जायफल- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)

जावित्री- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)

लौंग- 5 ग्राम (1 टेबल स्पून)

छोटी इलायची - 5 ग्राम (1 टेबल स्पून)

पिपली - 4-5 स्टिक

चक्र फूल - 1 या 2

गरम मसाला बनाने की विधि

  • एक नॉन स्टिक पैन या कढ़ाई में धनिया के बीज को धीमी आंच पर खुशबूदार होने तक भूनें और किसी प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें।

  • अब वापस उसी बर्तन में जीरा, शाही जीरा, काली मिर्च, को धीमी आंच पर हल्का भूने और ठंडा होने के लिए दूसरे प्लेट में रख दें।

  • अब बाकी के बचे सभी खड़े मसालों को कढ़ाई में डालकर मध्यम आंच पर हल्का गरम कर लेंगे.. और ठंडा होने के लिए रख देंगे ।

  • ध्यान रखें कि मसाले जले नहीं, उनमें से खुशबू आने लगे तो सभी को निकाल लेंगे और ठंडा करके मिक्सर जार में डालें और मोटा (दरदरा) पीसकर तैयार करेंगे | मसालों को एयरटाइट कंटेनर में रख दें।

  • आपका गरम मसाला पाउडर बनकर तैयार है। किसी सब्जी को पकाते समय आखिरी में गरम मसाला देकर एक मिनट पका लें। स्वाद बढ़ जाएगा

रेसिपी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर कीजिए

धन्यवाद

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post